संदेश

Feature Post

निजी विद्यालयों के संबंध में जिलाधिकारी का आदेश, शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा

चित्र
पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी मितव्ययी, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुलभ शिक्षा व्यवस्था का निर्माण लोक कल्याणकारी प्रशासन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है। हाल के दिनों में समाचार पत्रों, पालकों की शिकायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यह स्थापित किया गया है कि पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से शुल्क के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक सामग्रियों की भी अत्यधिक कीमत वसूली की जा रही है।  इन निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, कॉपियां आदि अत्यधिक महंगी कीमत पर बेची जा रही हैं तथा अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उन्हें खुले बाजार से सस्ती चीजें खरीदने की स्वतंत्रता नहीं मिल पाती है। इस एकाधिकारी प्रवृत्ति के कारण विशेष रूप से गरीब वर्ग के पालकों पर अनुचित और भारी आर्थिक खर्च का बोझ पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त सूचनाओं से यह भी स्पष्ट हुआ है कि ...

शिक्षा में नवाचार को लेकर बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार को डाॅ. कलाम लाइफ चेंजर अवार्ड-2025

चित्र
मोतिहारी। शिक्षा में नवाचार को लेकर पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार को ख्वाब फाउंडेशन द्वारा "डाॅ. कलाम लाइफ चेंजर अवार्ड 2025" सम्मानित किया गया है. मोतिहारी के स्थानीय डाॅ एसपी सिंह बीएड कॉलेज के प्रांगण में ख्वाब फाउंडेशन के तत्वाधान में "कलामवाद" पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लेखक, साहित्यकार, शिक्षाविद, कला, पत्रकारिता एवं समाज सेवा से जुड़े हए गणमान्य व्यक्तियों को संबंधित क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए सम्मानित किया गया. बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार को यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा सरकारी विद्यालय में शिक्षा में नवाचार का समावेशन, असाधारण समर्पण, निस्वार्थ सेवा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों हेतु दिया गया. मालूम हो कि बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार शुरू से ही प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समर्पित शिक्षक रहे हैं. वह अपने छात्र जीवन से ही गरीब छात्रों के लिए "बचपन पढ़ाओ आंदोलन" चला रहे हैं इसके तहत में गर...

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा तिथि जारी

चित्र
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी( Assistant Education Development Officer -AEDO) के लिए परीक्षा की तिथियां की घोषणा हो गई है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार  परीक्षा की तिथियां::-  प्रथम चरण - 10 एवं 11 जनवरी, 2026 द्वितीय चरण - 12 एवं 13 जनवरी, 2026 तृतीय चरण - 15 एवं 16 जनवरी, 2026   विज्ञापन संख्या 87/2025 के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCAEDO #AEDOExam #AssistantEducationDevelopmentOfficer #BPSCAEDOExam #AEDO

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) प्रीलिम्स रिजल्ट

चित्र
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) प्री-रिजल्ट  विज्ञापन संख्या 37/2025 के अंतर्गत बिहार लोक सेवा आोयग, पटना में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित। दिनांक 10.09.2025 को आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 60517 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से मुख्य परीक्षा हेतु कुल 668 उम्मीदवार सफल घोषित हुए।

भिन्न Fraction

चित्र
.... .... ... ...