संदेश

मई 14, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10th CBSE में खुशी ने पाया 90.8%, डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है खुशी

चित्र
  मोतिहारी। मोतिहारी के सिसवा अजगरी के अमवा स्थित वार्ड नंबर 10 निवासी, शिक्षक सुनील कुमार एवं निधि देवी की बड़ी पुत्री खुशी कुमारी ने, दसवीं सीबीएसई बोर्ड में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके, घर परिवार का नाम रोशन किया है. बातचीत के दौरान खुशी कुमारी ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर अपने गांव व समाज सेवा करना चाहती है.  वही खुशी कुमारी के पिता शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अब समाज काफी बदल गया है एवं हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है.  बताया कि बिटियां काफी परिश्रमी है एवं डॉक्टर बनना चाहती है. मैं उसके सपनों की उड़ान को मंजिल तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.  वहीं इस मौके पर घर परिवार एवं समाज के लोगों ने भी बधाई दिया है.