संदेश
सितंबर 14, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में आम के पौधे का पौधारोपण किया गया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मोतिहारी, 25 अगस्त 2026। आज दिनांक 25 अगस्त 2026, रोज मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढे़कहा मिश्र टोला (बालक) के इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक आम के पौधे का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय इको क्लब संचालिका श्रीमती प्रियंका कुमारी ने इको क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय अध्यापक श्री नकुल कुमार ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने, वायु प्रदूषण कम करने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।...
कक्षा एक-दो के बच्चों के अभ्यास के लिए दो, तीन और चार अक्षर वाले 20 सरल शब्द
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
क्रम 2 अक्षर 3 अक्षर 4 अक्षर 1 जल कमल बरतन 2 फल कलम शरबत 3 घर गगन अजगर 4 वन नयन पलकें 5 मन मगर चहकना 6 धन चमन खरगोश 7 तन नगर अनार 8 बस सरल चमकना 9 रस गरम टमाटर 10 हल नकल कसरत 11 नल भजन बरगद 12 दल वचन कटहल 13 रथ शहद मटर 14 कप समय नमक 15 सब मदद सड़क 16 अब भवन चावल 17 तब पवन कमरा 18 कब गमन कागज 19 मत वजन बादल 20 दस चरण जंगल