शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षक को दी गई विदाई
पूर्वी चम्पारण । राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा मधुबन में शनिवार दिनांक 16 मई 2025 को बीपीएससी टीआरई 03 में 6-8 के लिए अररिया में चयनित शिक्षक मोहम्मद इकरार के सम्मान में विदाई सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्वान शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चें शामिल हुए. शाॅल एवं डायरी-कलम देकर सम्मानित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रविरंजन कुमार, विद्यालय अध्यापक मौलाना सरफराज अहमद, विद्यालय अध्यापक गौरव राज यादव, विद्यालय अध्यापक कमलेश कुमार साहनी । उक्त मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक मो. एकरार सर का प्रमोशन हो रहा है और वे प्राथमिक (1-5) से माध्यमिक (6-8) के शिक्षक बनके, अपने नए विद्यालय में जा रहे हैं. बताया कि यह आपकी लगन एवं अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने बताया कि हमारी एवं सबकी इच्छा है कि आप और भी आगे बढ़े एवं सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश दुनिया की सेवा करें. वहीं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक नकुल कुमार ने बताय...