शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षक को दी गई विदाई

 पूर्वी चम्पारणराजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा मधुबन में शनिवार दिनांक 16 मई 2025 को बीपीएससी टीआरई 03 में 6-8 के लिए अररिया में चयनित शिक्षक मोहम्मद इकरार के सम्मान में विदाई सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्वान शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चें शामिल हुए.


शाॅल एवं डायरी-कलम देकर सम्मानित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रविरंजन कुमार, विद्यालय अध्यापक मौलाना सरफराज अहमद, विद्यालय अध्यापक गौरव राज यादव, विद्यालय अध्यापक कमलेश कुमार साहनी ।

उक्त मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक मो. एकरार सर का प्रमोशन हो रहा है और वे प्राथमिक (1-5) से माध्यमिक (6-8) के शिक्षक बनके, अपने नए विद्यालय में जा रहे हैं.

बताया कि यह आपकी लगन एवं अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने बताया कि हमारी एवं सबकी इच्छा है कि आप और भी आगे बढ़े एवं सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश दुनिया की सेवा करें.


वहीं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक नकुल कुमार ने बताया कि मोहम्मद एकरार सर द्वारा काफी मेहनत एवं लगन से विद्यालय में  सेवा दी गई. 

बताया कि आप अपने साथ विद्यालय के अनुभव रूपी बहुमूल्य धरोहर लेकर जा रहे हैं. आप जहां भी जाएं अपने इस बहुमूल्य खजाने को बांटते जाएं एवं बढ़ाते जाएं, जिससे आत्मोत्थान के साथ-साथ समाज कल्याण भी होता रहे.


 इस दौरान माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक दिवाकर कुमार ने कहा कि मोहम्मद एकरार सर का व्यवहार काफी अच्छा था. उनके जाने के बाद विद्यालय परिवार को उनकी कमी खलेगी.


माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक विकास कुमार ने बताया कि मोहम्मद एकरार काफी व्यावहारिक एवं नेक दिल इंसान थे.

माला पहनकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक नवीन कुमार ने बताया कि मोहम्मद एकरार सर हमेशा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते थे.


माला पहनकर सम्मानित करते हुए तालिमी मरकज नुरुल्लाह अंसारी ने बताया कि मोहम्मद एकरार सर के जाने से बच्चों में काफी निराशा देखी जा रही है लेकिन यह तो वक्त का दस्तूर है.


माला भेंट कर अभिवादन करते हुए रसोईया संजू देवी  ने बताया कि सर सबका काफी सम्मान करते थे.



माला भेंट कर अभिवादन करते हुए रसोईया लीला देवी ने बताया कि सर बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें बताते थे.


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रविरंजन कुमार तो वहीं मंच का संचालन विद्यालय अध्यापक नकुल कुमार (बीपीएससी) द्वारा किया गया.

मौके पर विद्यालय अध्यापक कमलेश कुमार, मौलाना सरफराज, नकुल कुमार, गौरव राज यादव, विकास कुमार, दिवाकर कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद एकरार वंदना कुमारी, अर्चना कुमारी ने संबोधित किया एवं उन्हें बधाई दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे.