सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को योग-ध्यान एवं चक्रवाती तूफान आदि की जानकारी दी गई
पूर्वी चम्पारण। आज दिनांक 16 में 2025 रोज शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा, मधुबन, पूर्वी चम्पारण, बिहार के प्रांगण में सुरक्षित शनिवार के तहत योग ध्यान प्राणायाम व्यायाम एवं चक्रवर्ती तूफान आदि के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी द गई. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चें बढ़-चढ़कर शामिल हुए. इस दौरान व्यायाम, योग-ध्यान करा रहे बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार ने बताया कि "एकाग्रता एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए व्यायाम, योग-ध्यान, खेलकूद काफी जरूरी है. जहां एक ओर खेलकूद एवं व्यायाम से शारीरिक शक्ति का विकास होता है तो वही प्राणायाम, योग-ध्यान से बौद्धिक शक्ति का विकास होता है, मन एकाग्रचित्त होता है एवं एकाग्र मन से हर लक्ष्य कोप्राप्त किया जा सकता है " इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बच्चे शामिल हुए योगासन की विभिन्न विधाओं को करते हुए बच्चें ध्यान मुद्रा में मग्न विद्यार्थी गण सुरक्षित शनिवार :- एक ऐसी पहल है जो हर शनिवार को स्कूलों में बच्चों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बारे में सिखाती है 👉 मई माह का तृतीय शनिवार का विषय चक्रवाती तूफान ...