बिहार के इस सरकारी स्कूल में लगा कंप्यूटर मेला, रद्दी से छात्रों ने बनाएं कंप्यूटर सिस्टम
पूर्वी चंपारण । उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु "5जी कंप्यूटर मेला" का आयोजन किया गया. मेला में बच्चों द्वारा कार्टून से बनाएं गए कंप्यूटर मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई और अपने अपने कंप्यूटर सिस्टम के कार्यप्रणाली को बहुत ही आसान तरीके से समझाया.
उक्त मेला के आयोजक, विद्यालय के हीं कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि आज दुनिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तरफ अग्रसारित हो रही तो तदनुरूप छात्रों को भी अपडेट होने व कंप्यूटर के प्रति रोमांच और रुचि जगाने की जरूरत है.
उन्होंने बताया कि इस मेला में बच्चों ने कंप्यूटर के प्रत्येक भाग को प्रदर्शित कर उसके कार्यप्रणाली को समझाया. कार्टून से बना कंप्यूटर मॉडल असली कंप्यूटर के हु-ब-हु लग रहा था. बच्चों ने मेला के माध्यम से इनपुट, आउटपुट, सिस्टम इकाई के साथ मेमोरी के बारे में अच्छी तरह समझा गए.
प्रथम कृतिका कुमारी की टीम रही तो द्वितीय अमृत कुमार की टीम वही तृतीय स्थान पर छोटू कुमार की टीम रही. विजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी और पठन-पाठन की सामग्री दी गई.
मौके पर विजेता टीम को वहीं वरीय शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव के तरफ से आर्थिक पुरस्कार दिया गया तो वहीं कवि सह लेखक ज्ञान प्रकाश, आरके कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया.