संदेश

Sarkari School लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने किया योग-ध्यान एवं व्यायाम अभ्यास। पीटीएम आयोजित

चित्र
पूर्वी चम्पारण। सुरक्षित शनिवार : आज दिनांक 24 मई 2025 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरवा, मधुबन के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया.  इस दौरान विद्यालय अध्यापक सह बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार के द्वारा योग-ध्यान एवं व्यायाम सत्र लिया गया. इस दौरान बच्चों को योग-ध्यान, व्यायाम आदि का शारीरिक व मानसिक लाभ व विद्यार्थी जीवन में इसकी उपयोगिता, लाभ व महत्व पर प्रकाश डाला गया.  वहीं दूसरी ओर सुरक्षित शनिवार के दूसरे सत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता व सहायक अध्यापक गौरव राज यादव के संयोजन में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया.  इस दौरान बच्चों के माता-पिता द्वारा सुझाए गए सुझावों को कलमबद्ध किया गया तो वहीं शिक्षकों द्वारा बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया गया कि वे बच्चों को होमवर्क बनवाकर ही भेजें, वही कई बच्चों के पास कॉपी अथवा लेखनी का अभाव रहता है, जिस प्रकार जिन ध्यान दें. इतना ही नहीं बच्चों को विद्यालय भेजने के पूर्व उनका बैग एवं उनकी विद्यालय अध...

बिहार के इस सरकारी स्कूल में लगा कंप्यूटर मेला, रद्दी से छात्रों ने बनाएं कंप्यूटर सिस्टम

चित्र
पूर्वी चंपारण ।  उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु "5जी कंप्यूटर मेला" का आयोजन किया गया. मेला में बच्चों द्वारा कार्टून से बनाएं गए कंप्यूटर मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई और अपने अपने कंप्यूटर सिस्टम के कार्यप्रणाली को बहुत ही आसान तरीके से समझाया. उक्त मेला के आयोजक, विद्यालय के हीं कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि आज दुनिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तरफ अग्रसारित हो रही तो तदनुरूप छात्रों को भी अपडेट होने व कंप्यूटर के प्रति रोमांच और रुचि जगाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि इस मेला में बच्चों ने कंप्यूटर के प्रत्येक भाग को प्रदर्शित कर उसके कार्यप्रणाली को समझाया. कार्टून से बना कंप्यूटर मॉडल असली कंप्यूटर के हु-ब-हु लग रहा था. बच्चों ने मेला के माध्यम से इनपुट, आउटपुट, सिस्टम इकाई के साथ मेमोरी के बारे में अच्छी तरह समझा गए. प्रथम कृतिका कुमारी की टीम रही तो द्वितीय अमृत कुमार की टीम वही तृतीय स्थान पर छोटू कुमार की टीम रही. विजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी और पठन-पाठन ...