सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने किया योग-ध्यान एवं व्यायाम अभ्यास। पीटीएम आयोजित
पूर्वी चम्पारण। सुरक्षित शनिवार : आज दिनांक 24 मई 2025 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरवा, मधुबन के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया.
इस दौरान विद्यालय अध्यापक सह बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार के द्वारा योग-ध्यान एवं व्यायाम सत्र लिया गया. इस दौरान बच्चों को योग-ध्यान, व्यायाम आदि का शारीरिक व मानसिक लाभ व विद्यार्थी जीवन में इसकी उपयोगिता, लाभ व महत्व पर प्रकाश डाला गया.
वहीं दूसरी ओर सुरक्षित शनिवार के दूसरे सत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता व सहायक अध्यापक गौरव राज यादव के संयोजन में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया.
इस दौरान बच्चों के माता-पिता द्वारा सुझाए गए सुझावों को कलमबद्ध किया गया तो वहीं शिक्षकों द्वारा बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया गया कि वे बच्चों को होमवर्क बनवाकर ही भेजें, वही कई बच्चों के पास कॉपी अथवा लेखनी का अभाव रहता है, जिस प्रकार जिन ध्यान दें. इतना ही नहीं बच्चों को विद्यालय भेजने के पूर्व उनका बैग एवं उनकी विद्यालय अध्ययन संबंधित आवश्यकताओं यथा उनका बैग पेंसिल कॉपी किताब आदि की जांच कर एवं ंव सुव्यवस्थित करके ही भेजें.
वहीं दूसरी और प्रभारी प्रधानाध्यापक महोदय ने पीटीएम को संबोधित करते हुए कहा कि गार्जियन अपने बच्चों को साफ सुथरा ड्रेस में ही ससमय भेजें. जिसको लेकर बच्चों के गार्जियन द्वारा अपनी सहमति व हामी भरी गई.
सुरक्षित शनिवार एवं पेरेंट्स टीचर मीटिंग की सफलता को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दिया गया.
इस दौरान विद्यालय अध्यापक दिवाकर कुमार, अर्चना कुमारी, कमलेश कुमार, मो. सरफराज, नवीन कुमार, बंदना कुमारी, गौरव राज यादव, तालिमी मरकज नुरुल्लाह अंसारी मौजूद रहें।