सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को योग-ध्यान एवं चक्रवाती तूफान आदि की जानकारी दी गई

 पूर्वी चम्पारण। आज दिनांक 16 में 2025 रोज शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा, मधुबन, पूर्वी चम्पारण, बिहार के प्रांगण में सुरक्षित शनिवार के तहत योग ध्यान प्राणायाम व्यायाम एवं चक्रवर्ती तूफान आदि के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी द गई. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चें बढ़-चढ़कर शामिल हुए.

इस दौरान व्यायाम, योग-ध्यान करा रहे बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार ने बताया कि "एकाग्रता एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए व्यायाम, योग-ध्यान, खेलकूद काफी जरूरी है. जहां एक ओर खेलकूद एवं व्यायाम से शारीरिक शक्ति का विकास होता है तो वही प्राणायाम, योग-ध्यान से बौद्धिक शक्ति का विकास होता है, मन एकाग्रचित्त होता है एवं एकाग्र मन से हर लक्ष्य कोप्राप्त किया जा सकता है "


इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बच्चे शामिल हुए


योगासन की विभिन्न विधाओं को करते हुए बच्चें 


ध्यान मुद्रा में मग्न विद्यार्थी गण 


 सुरक्षित शनिवार :- एक ऐसी पहल है जो हर शनिवार को स्कूलों में बच्चों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बारे में सिखाती है 

👉 मई माह का तृतीय शनिवार का विषय चक्रवाती तूफान / आँधी से खतरे एवं बचाव I

💥 चक्रवाती तूफान का क्या अर्थ है ?

👉कम वायुमंडलीय दबाव के चारों ओर घूमने वाली गर्म हवा की तेज आंधी को चक्रवात कहते हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में इन गर्म हवा को 'चक्रवात' के नाम से जानते हैं और ये घड़ी की सुई की दिशा में चलते हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में इन गर्म हवा को हरीकेन' या टाइफून कहते हैंये घड़ी की सुई की विपरीत दिशा में चलते हैं I

👉भारत के तटवर्ती इलाके विशेषकर ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा चक्रवाती तूफान से ज्यादा प्रभावित होते हैं।


🌑 चक्रवाती तूफान / आंधी से बचने के लिए क्या करें :-

1️⃣ जब कभी चक्रवाती तूफान या तेज आँधी आए, तो घर से बाहर बिल्कुल न निकलेंघर में ही रहें, जब तक कि तेज आँधी या तूफान शांत न हो जाए।

2️⃣ घर के ऊपरी तलों की अपेक्षा नीचे ही बने रहें।

3️⃣ रेडियो और टीवी पर मौसम के साफ होने का संदेश प्रसारित होने का इंतजार करें I

4️⃣ अगर आप घर से बाहर हैं, तो इस स्थिति में किसी भी छतदार मकान में आश्रय लें।

5️⃣ घर के दरवाजे और खिड़‌कियों को बंद रखें।

6️⃣ आपातकालीन स्थिति के लिए मोबाइल फोन, बैटरी, टॉर्च, माचिस एवं रेडीमेड खाने वाली वस्तुएँ अपने साथ रखें (विद्यालय संबंधित जानकारी )I

7️⃣ महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजों को संभाल कर रखें।

8️⃣ चक्रवाती तूफान / आंधी से बचने के लिए सरकारी सूचनाओं का पालन करें।


🌑 क्या ना करें :-

1️⃣ किसी भी पुरानी और क्षतिग्रस्त इमारतों और पेड़ों के नजदीक बिल्कुल भी ना रहें।

2️⃣ बिजली और टेलीफोन के खम्भों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों क्योंकि खम्भा गिरने से शारीरिक क्षति हो सकती है I

3️⃣ छत या खुली जगह पर ना घूनें।

4️⃣ अफवाह ना फैलाएं।


इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक  डॉ रवि रंजन कुमार, विद्यालय अध्यापक कमलेश कुमार, मोहम्मद सरफराज, विकास कुमार, गौरव राज यादव, दिवाकर कुमार, नवीन कुमार, अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, तालिमी मरकज नुरुल्लाह असारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चें शामिल हुए।