जिएंगे मरेंगे इस वतन के लिए....

इस धरा के लिये

इस धरा के लिए, इस गगन के लिए॥ हम जियेंगे- मरेंगे वतन के लिए।

इसकी माटी को चन्दन सा महकायेंगे। इसके कण- कण को तारों सा चमकाएँगे॥
अपने कदमों को आगे बढ़ाते हुए।
इस वतन पर सभी कुछ लुटा जायेंगे॥
हम जियेंगे नई रोशनी के लिये।

सारा सुख- दु:ख भी मंजूर है साथियों। हौसला हम में भरपूर है साथियों॥
आओ हम सब गले से गले मिल चलें।
अब न मंजिल बहुत दूर है साथियों॥
सारी दुनियाँ में चैनो अमन के लिये।

यह अँधेरा मिटा करके दम लेंगे हम। भेद सारा मिटा करके दम लेंगे हम॥
हर घरों को जो किरणों का उपहार दे।
वह सबेरा बुलाकर के दम लेंगे हम॥
आदमी- आदमी की खुशी के लिये।

Popular post of the week

बिहार के इस सरकारी स्कूल में लगा कंप्यूटर मेला, रद्दी से छात्रों ने बनाएं कंप्यूटर सिस्टम

बड़े भाई ने 13 वर्ष पहले देखा था IAS बनने का सपना, छोटे भाई ने प्रथम प्रयास में क्रैक किया UPSC, पाया 213वां रैंक