संदेश

महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) में स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रारंभ

चित्र
बिहार। उत्तर बिहार स्थित प्रतिष्ठित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू), मोतिहारी ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( CUET-PG ) 2025 में भाग लिया वे विश्वविद्यालय के समरथ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 19 मई 2025 से आरंभ हो चुकी है और 28 मई 2025 तक चलेगी। शिक्षा में गुणवत्ता और अनुसंधान-प्रधान दृष्टिकोण को निरंतर बढ़ावा देते हुए विश्वविद्यालय विज्ञान , मानविकी , सामाजिक विज्ञान , वाणिज्य एवं प्रबंधन जैसे विविध विषयों में कुल 19 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।  प्रत्येक पाठ्यक्रम में 33 सीटें निर्धारित हैं, जबकि एम.बी.ए. (प्रबंधन) पाठ्यक्रम में 50 सीटें उपलब्ध हैं। समर्पित शिक्षकों और निरंतर बढ़ती राष्ट्रीय पहचान के साथ एमजीसीयू मोतिहारी को भारत के शैक्षणिक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित कर रहा है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:  विज्ञान संक...

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को योग-ध्यान एवं चक्रवाती तूफान आदि की जानकारी दी गई

चित्र
  पूर्वी चम्पारण। आज दिनांक 16 में 2025 रोज शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा, मधुबन, पूर्वी चम्पारण, बिहार के प्रांगण में सुरक्षित शनिवार के तहत योग ध्यान प्राणायाम व्यायाम एवं चक्रवर्ती तूफान आदि के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी द गई. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चें बढ़-चढ़कर शामिल हुए. इस दौरान व्यायाम, योग-ध्यान करा रहे बीपीएससी शिक्षक नकुल कुमार ने बताया कि "एकाग्रता एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए व्यायाम, योग-ध्यान, खेलकूद काफी जरूरी है. जहां एक ओर खेलकूद एवं व्यायाम से शारीरिक शक्ति का विकास होता है तो वही प्राणायाम, योग-ध्यान से बौद्धिक शक्ति का विकास होता है, मन एकाग्रचित्त होता है एवं एकाग्र मन से हर लक्ष्य कोप्राप्त किया जा सकता है " इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बच्चे शामिल हुए योगासन की विभिन्न विधाओं को करते हुए बच्चें   ध्यान मुद्रा में मग्न विद्यार्थी गण    सुरक्षित शनिवार :- एक ऐसी पहल है जो हर शनिवार को स्कूलों में बच्चों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बारे में सिखाती है  👉 मई माह का तृतीय शनिवार का विषय चक्रवाती तूफान ...

बिहार के इस सरकारी स्कूल में लगा कंप्यूटर मेला, रद्दी से छात्रों ने बनाएं कंप्यूटर सिस्टम

चित्र
पूर्वी चंपारण ।  उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु "5जी कंप्यूटर मेला" का आयोजन किया गया. मेला में बच्चों द्वारा कार्टून से बनाएं गए कंप्यूटर मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई और अपने अपने कंप्यूटर सिस्टम के कार्यप्रणाली को बहुत ही आसान तरीके से समझाया. उक्त मेला के आयोजक, विद्यालय के हीं कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि आज दुनिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तरफ अग्रसारित हो रही तो तदनुरूप छात्रों को भी अपडेट होने व कंप्यूटर के प्रति रोमांच और रुचि जगाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि इस मेला में बच्चों ने कंप्यूटर के प्रत्येक भाग को प्रदर्शित कर उसके कार्यप्रणाली को समझाया. कार्टून से बना कंप्यूटर मॉडल असली कंप्यूटर के हु-ब-हु लग रहा था. बच्चों ने मेला के माध्यम से इनपुट, आउटपुट, सिस्टम इकाई के साथ मेमोरी के बारे में अच्छी तरह समझा गए. प्रथम कृतिका कुमारी की टीम रही तो द्वितीय अमृत कुमार की टीम वही तृतीय स्थान पर छोटू कुमार की टीम रही. विजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी और पठन-पाठन ...

शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षक को दी गई विदाई

चित्र
  पूर्वी चम्पारण । राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा मधुबन में शनिवार दिनांक 16 मई 2025 को बीपीएससी टीआरई 03 में 6-8 के लिए अररिया में चयनित शिक्षक मोहम्मद इकरार के सम्मान में विदाई सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्वान शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चें शामिल हुए. शाॅल एवं डायरी-कलम देकर सम्मानित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रविरंजन कुमार, विद्यालय अध्यापक मौलाना सरफराज अहमद, विद्यालय अध्यापक गौरव राज यादव, विद्यालय अध्यापक कमलेश कुमार साहनी । उक्त मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक मो. एकरार सर का प्रमोशन हो रहा है और वे प्राथमिक (1-5) से माध्यमिक (6-8) के शिक्षक बनके, अपने नए विद्यालय में जा रहे हैं. बताया कि यह आपकी लगन एवं अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने बताया कि हमारी एवं सबकी इच्छा है कि आप और भी आगे बढ़े एवं सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश दुनिया की सेवा करें. वहीं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय अध्यापक नकुल कुमार ने बताय...